header

National News

यूपी चुनाव से पहले बड़ा सियासी भूचाल: स्वामी प्रसाद मौर्य और आप प्रवक्ता नेहा कक्क्ड़ कांग्रेस में हुए शामिल!

नई दिल्ली (रिपोर्ट- कमरुद्दीन सिद्दीक़ी)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस का दामन थामने की खबर सामने आ रही है। बसपा और भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके मौर्य सपा में भी रह चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से वे अपनी खुद की पार्टी बनाकर राजनीति कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, वे फिलहाल दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद हैं, जहां कुछ अन्य नेताओं के साथ उनके औपचारिक रूप से पार्टी जॉइन करने की संभावना है।

कांग्रेस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ-साथ मथुरा के पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा और दिल्ली के पूर्व विधायक अशोक कुमार भी पार्टी में शामिल होने वालों में शामिल हैं।

समाजवादी पार्टी छोड़ने के बाद मौर्य ने ‘अपनी जनता पार्टी’ के नाम से खुद का संगठन बनाया था, हालांकि यूपी की राजनीति में उनकी पुरानी पकड़ अब पहले जैसी नहीं रह गई है। अपने बयानों को लेकर वे अक्सर विवादों में भी घिरते रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में राहुल गांधी से उनकी मुलाकात भी हुई है, हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि यह मुलाकात पार्टी में औपचारिक प्रवेश के लिए है या किसी गठबंधन को लेकर।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता प्रियंका कक्कड़ ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्हें कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पुरुषोत्तम दास टंडन के परिवार से जुड़े रजत राकेश टंडन ने भी इसी दौरान कांग्रेस की सदस्यता ली।


Discover more from United India Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

Discover more from United India Live

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading