header

Noida News

Corruption in Noida: पर्थला फ्लाईओवर की सड़क में पड़ी दरारें, महीना भर पहले सीएम योगी ने किया था उद्घाटन

Corruption in Noida: नोएडा। पर्थला फ्लाई ओवर की सड़कों पर दिखी दरारे, महीना भर पहले सीएम योगी ने किया था उद्घाटन। पर्थला फ्लाईओवर की सड़क पर आयी दरारों की तस्वीर नोएडा एक्सटेंशन के समाज सेवी अन्नू खान ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। लगभग पांच साल में बन कर तैयार हुए पर्थला फ्लाईओवर की हालत देख कर इस में भ्र्ष्टाचार की बू आ रही है। करोड़ों की लागत से बना फ्लाई ओवर महज एक महीने में अगर दरकने लग जाये तो इस में भ्र्ष्टाचार की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Corruption in Noida: फ्लाई ओवर की डिजाइन और निर्माण पर प्राधिकरण ने करोड़ों रुपया खर्च किया, निर्माण कार्य का निरीक्षण समय समय पर प्राधिकरण की सीईओ ऋतू माहेश्वरी करती रहीं हैं, बावजूद इसके अगर एक महीने में सड़क दरक रही है तो यह चिंता का विषय है। लम्बे समय तक क्षेत्रवासियों ने जाम की समस्या को झेला और जब बन कर तैयार हुआ तो महीना भर भी नहीं चल पाया। दरकी हुई सड़क की फोटो ट्विटर पर पोस्ट करने वाले अन्नू खान की पोस्ट पर लोग अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सचिन राघव लिख रहे हैं कि –
सरकारी भ्रष्टाचारियों के आतंक से पुरे भारत की दुर्दशा हो रखी है | जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को सिर्फ अपनी कुर्सी से मतलब है चाहे पुरे देश में आग लग जाये।

चंद्रप्रताप सिंह लिख रहे हैं की-
मैडम की भी संलिप्तता की जांच होनी चाहिए, क्यों ठेकेदार और अधिकारियो पे कोई कार्यवाई नहीं हो रहा, नॉएडाँ में छोटे ठेकेदार कैसे योजनाबद्ध तरीके से खत्म कर दिए गए!

Corruption in Noida: पर्थला फ्लाईओवर दिल्ली के सिग्नेचर वृज की तर्ज पर बनाया गया है लेकिन अब यह स्पष्ट जाहिर हो रहा है कि फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में धांधली हुई है। पर्थला फ्लाईओवर के निर्माण में कमीशनखोरी की परतें अब धीरे -धीरे खुलने लगी हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बने पर्थला फ्लाई ओवर की अगर अभी यह हालत है तो आने वाला समय क्षेत्रवासियों के लिए जोखिम भरा हो सकता है। सरकार को तत्काल मामले को संज्ञान में ले कर जांच के आदेश दे देना चाहिए।

related news-

जाँच की आंच लखनऊ तक पहुंचेगी
Corruption in Noida: सूत्रों का कहना है कि पर्थला फ्लाईओवर निर्माण में घोटाला हुआ है, जिसका प्रमाण सामने आने लग गए हैं। इस भ्र्ष्टाचार के खेल में सिर्फ नोएडा प्राधिकरण ही नहीं बल्कि दिग्गज नेता और लखनऊ तक अधिकारी भी शामिल हैं। अगर इस मामले की जाँच किसी निष्पक्ष संस्था द्वारा की गयी तो इस करोड़ों के घोटाले के खेल की जांच की आंच नोएडा से ले कर लखनऊ तक पहुंचेगी। अन्नू खान के ट्वीट ने भ्र्ष्टाचारियों की नींद उड़ा दिया है। हो सकता है कि सुबह तक लखनऊ से कुछ लोगों का बुलावा आ जाये क्योंकि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को भ्र्ष्ट अधिकारीयों ने बैठे बिठाये मुद्दा दे दिया है, इस लिए योगी सरकार पर्थला घोटाले के आरोपियों को बख्सने वाली नहीं है।


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading