header

Noida News

Noida News: शिया धर्मगुरूओं की बैठक मे शिया समूदाय जनसंख्या के अनुपात में अपना हिस्सा मांगेगा- मौ. सैफ अब्बास

Noida News: नोएडा। आज प्रेस क्लब नोएडा में आयोजित प्रेस वार्ता में शिया चाँद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद सैफ अब्बास नकवी व मौलाना इमाम हैदर जैदी वा मौलाना अली हैदर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 75 साल से हर राजनीतिक दल ने मुसलमानों का शोषण किया है। चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं और सरकार बनने के बाद सभी वादों की अनदेखी की जाती है जैसा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट से पता चला है।

Noida News: हर सरकार ने हमेशा मुसलमानों को अशैक्षिक और आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिश की है। लेकिन अब हम सभी को जागना होगा जब देश में 2 प्रतिशत, 4 प्रतिश, और 5 प्रतिशत वाले समूदाय का प्रतिनिधित्व है, तो शिया समूदाय, जो अल्पसंख्यक में अल्पसंख्यक है, और मुसलमानों मे लगभग 15 से 20 प्रतिशत यानी 30 करोड़ मुसलमानों मे 5 से 6 करोड़ शिया हैं। जिनकी गिनती कहीं नहीं होती है।

Noida News: शिया समूदाय हर क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देखा जा सकता है, किसी भी प्रदेश या केंद्र में शिया प्रतिनिधित्व नहीं है। इसलिए अब शिया समूदाय जनसंख्या के अनुपात में अपना हिस्सा मांगेगा। इस संबंध में 15 जुलाई 2023 को नई दिल्ली इमामिया हाल पंचकुइयां रोड में शिया धर्मगुरूओं का एक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों के धर्मगुरू की उपस्थिति के लिए स्वीकृत प्राप्त हुई है।

Noida News: इस बैठक में कामन सिविल कोड के मुददे के अलावा अन्य मुददों पर धर्मगुरूओं से चर्चा करके 2023 में प्रदेशों के चुनाव और 2024 में होने वाले केंद्रीय चुनाव के लिए अपनी मांगों को राजनीतिक दलों के समक्ष रखेंगे।


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading