header

Ambedkar Nagar

पति देवमणि तिवारी ने अपनी पत्नी की पुस्तैनी ज़मीन जायदाद हड़पने के बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया

आलापुर (अम्बेडकर नगर) । योगी सरकार में पीड़ित महिला को नहीं मिल रहा न्याय, धोखाधड़ी से पति ने जमीन हड़प कर माँ बेटी को निकाला घर से बाहर। मामला अंबेडकर नगर जनपद के आलापुर तहसील क्षेत्र के राउतपारा गांव का है। जहां एक महिला ने अपने पति पर ही गंभीर आरोप लगाया है। पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने धोखाधड़ी से शादी कर सारी पुस्तैनी जमीन हड़प लिया और घर से बाहर निकाल दिया।

इस संदर्भ में मां और बेटी ने मुख्यमंत्री समेत सभी उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। बता दे की रावतपारा गांव निवासिनी पीड़िता रेनू पुत्री राम कोमल पत्नी देवमणि तिवारी ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि मेरी शादी देवमणि तिवारी पुत्र लोकनाथ तिवारी निवासी शहाबुद्दीनपुर थाना जहांगीरगंज, अंबेडकर नगर के साथ हुई है।

जिससे एक लड़का व एक लड़की भी पैदा हुई। पति देवमणि तिवारी का संबंध पहले भी कई औरतों से था, पत्नी के विरोध करने पर वह हमेशा मारता पीटता रहता था तथा अक्टूबर 2020 में पीड़ित पत्नी को घर से मारपीट कर बाहर निकाल दिया। इस दौरान पति देवमणि तिवारी रागिनी पुत्री अवधेश निवासी रुकमलपुर जहांगीरगंज के साथ 14/ 11/ 2020 को शादी कर लिया तथा रागिनी को अपनी पत्नी की तरह रख लिया, जब इस बात की जानकारी रागिनी को हुई की उसका पति देवमणि तिवारी पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है तो रागिनी ने देवमणि तिवारी के विरुद्ध जहांगीरगंज थाने में 10 /8 /2022 को मुकदमा दर्ज करा दिया जिसमें न्यायालय में आरोप पत्र भी आ चुका है तथा मुकदमा विचाराधीन है।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान है तथा पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। पीड़िता रेनू की मां ने अपनी सारी प्रॉपर्टी रेनू को दे दिया है जिसपर उसके पति की निगाह है और उसकी सारी प्रॉपर्टी को हड़पना चाहता है। पीड़िता रेनू ने आरोप लगाया कि अपने पति के चाल चलन और आचरण से वह पूरी तरह उब चुकी है जिसे वह हमेशा मारता पीटता रहता है और जान से मारने की धमकी देता रहता है।

पीड़िता रेनू ने यह भी आरोप लगाया कि पति देवमणि तिवारी ने उसे कमरे में बंदकर के दिनों तक नशे की दवा पिलाकर उससे जबरदस्ती जमीन अपने नाम करवा लिया है और अब घर से बाहर निकाल दिया है जिससे डर कर पीडिता रेनू इधर-उधर अपना जीवन व्यतीत कर रही है और सभी उच्च अधिकारियों से माँ बेटी ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि उसे कहीं से भी अभी न्याय नहीं मिला जिसके कारण वह अपनी बुजुर्ग मां को लेकर इधर-उधर भटक रही है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading