header

Noida News U.P. News

Noida News: किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भानू के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद महेश शर्मा से किया मुलाक़ात

Noida News: नोएडा। आज भारतीय किसान यूनियन भानु का एक प्रतिनिधि मंडल किसानों की व गाँवों की समस्याओं को लेकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्थानीय सांसद डाक्टर महेश शर्मा से मिला । भाकियू भानु के राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की जब से स्थापना हुई है तब से लेकर आज तक किसान लगातार आंदोलन रत हैं हमारे बुजुर्गों से कौड़ियों के भाव ज़मीन लेकर लाखों में बेचकर जैसे माननीय सुप्रीम कोर्ट ने कहा है प्राधिकरण की नस नस भ्रष्टाचार है उसी तरह दलाली का काम किया है।

Noida News: जिससे प्राधिकरण के अधिकारी तो रातों रात मालामाल हो जाते है लेकिन यहाँ के जो ज़मीनों के मालिक थे ऐसे ही रह गये और आज भी जो हमारा करार था उसके लिए संघर्ष रत हैं आबादी के नाम पर लूट व 10% तो दिये नहीं 5% के प्लाट भी अतिक्रमण के नाम पर रोक रखे हैं बहुत किसान आज भी भटक रहे हैं अगर वहीं प्लाट किसी डीलर या अधिकारियों के रिश्तेदार को बेच दिया जाता है तुरंत अतिक्रमण हट जाता है और लग जाता है 64% मुआवज़ा कुछ को दे दिया कुछ आज भी परेशान हैं गाँवों में प्रधानी ख़त्म होने से गाँवों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है।

Noida News: जगह जगह सीवर उबल रहे हैं सफ़ाई ना होना गंदा पानी आना कभी कभी वह भी नहीं आता, रोड़ो की हालत बहुत ख़राब है बिजली की समस्याएँ इत्यादि माँगो से सांसद को अवगत कराया । इस पर उन्होंने ने कहा मैं ख़ुद किसान परिवार से हूँ आपकी माँगे जायज है जल्द हाइपावर कमेटी की रिपोर्ट आने से किसानों को फ़ायदा मिलेगा, प्लाट व मुआवज़ा के लिए भी सीओ से वार्ता कर जल्द समाधान किया जाएगा और गाँवों की समस्याओं के लिए सरकार व अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि आपने क्षेत्र के विकास के जमीन दी है मेरे क्षेत्र में पड़ने वाले गाँवों की पूरी ज़िम्मेदारी मेरी है उनका पूरा ध्यान रखा जायेगा गाँव और सैक्टर मे एक जैसी सुविधाये मिलेगी ।

इस मौक़े पर मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री प्रेमसिंह भाटी, परिवहन मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर, ज़िला उपाध्यक्ष सोनू अवाना, महानगर उपाध्यक्ष महेश तंवर, युवा महानगर अध्यक्ष राजकुमार मोनू, हरि अवाना, जोगिंदर चपराना, कमल बैसोया, विजयपाल भाटी, बंटी सोलंकी, बंटी सोलंकी, अंकुर कश्यप, इत्यादि मौजूद रहे ।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading