header

National News

Bharat Bandh: राहुल गाँधी का चुनाव आयोग पर सीधा हमला: “संविधान की नहीं, सत्ता की सेवा कर रहे अफसर”

राहुल गांधी का बड़ा आरोप: “बिहार में वोटरों की हो रही है चोरी, जैसे महाराष्ट्र में हुआ वैसा ही खेल दोहराया जा रहा”

Bharat Bandh: पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को पटना में इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित चक्का जाम प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश चल रही है।

Bharat Bandh: राहुल गांधी ने कहा, “जैसे महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के दौरान वोटों की चोरी हुई, वैसी ही साजिश अब बिहार में रची जा रही है। गरीबों और वंचितों का हक छीना जा रहा है। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। इंडिया गठबंधन पूरी ताकत से बिहार की जनता के साथ खड़ा है।”

“एक दिन में रजिस्टर हो रहे हजारों वोट, वोटर लिस्ट छुपा रहा है चुनाव आयोग”
Bharat Bandh: राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को भारी सफलता मिली, लेकिन विधानसभा चुनाव में ठीक उल्टा नतीजा आया। “हमने जब इसकी तहकीकात की, तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। विधानसभा चुनाव में एक करोड़ नए वोटर अचानक जुड़ गए। कई क्षेत्रों में एक ही दिन में चार से पांच हजार नए नाम दर्ज हो गए। गरीबों और मजदूरों के वोट काटे गए।”

Bharat Bandh: उन्होंने कहा, “हमने चुनाव आयोग से जब वोटर लिस्ट मांगी, तो आज तक नहीं दी गई। ये लोग सच्चाई छुपा रहे हैं। महाराष्ट्र की तरह ही अब बिहार में भी वही खेल खेला जा रहा है। लेकिन बिहार की जनता अपना हक छिनने नहीं देगी। ये बिहार है – जहां जनता सवाल करना जानती है और अधिकार छिनने वालों को जवाब भी देती है।”

चुनाव आयोग पर सीधा हमला: “संविधान की नहीं, सत्ता की सेवा कर रहे अफसर”
Bharat Bandh: राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा, “अब चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में केवल भाजपा की भूमिका है, पहले सभी पार्टियां और मुख्य न्यायाधीश मिलकर चुनाव आयुक्त चुनते थे। आज आयोग के अधिकारी भाजपा और आरएसएस के एजेंट जैसे काम कर रहे हैं। उनका काम संविधान की रक्षा करना है, न कि सत्ता की गुलामी।”

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, “आपका वोट सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि आपका भविष्य है। अगर उसे चुराया गया, तो आपके बच्चों का कल भी छिन जाएगा। हम यह होने नहीं देंगे। हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे।”

“बिहार डरने वाला नहीं, हक छिनने वालों को देगा करारा जवाब”
राहुल गांधी ने भाषण के अंत में कहा कि बिहार की जनता कभी अन्याय के सामने झुकी नहीं है। “भाजपा यह समझ ले कि अब देश जाग गया है। हम गरीबों, किसानों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का हक नहीं छिनने देंगे। इंडिया गठबंधन जनता की लड़ाई लड़ रहा है, और इसे मंज़िल तक पहुंचाकर ही दम लेगा।”


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading