header

Delhi News

Delhi Crime News: सिविल लाइंस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, महिला मित्र समेत कई आरोपी फरार

Delhi Crime News: नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के प्रतिष्ठित सिविल लाइंस क्षेत्र में एक युवती के साथ पार्टी के दौरान नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि वारदात के दौरान आरोपितों ने पीड़िता के साथ बर्बर मारपीट की और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों में पीड़िता की महिला मित्र भी शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

Delhi Crime News: जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने परिवार के साथ पंजाबी बाग इलाके में रहती है और एक निजी कंपनी में कार्यरत है। रविवार को उसकी सहेली नीतू ने फोन कर अपने मित्र कपिल के सिविल लाइंस स्थित फ्लैट में पार्टी के लिए बुलाया। शाम को जब पीड़िता वहां पहुँची तो नीतू के अलावा कपिल, आशीष और दो अन्य युवक पहले से मौजूद थे। देर रात तक सभी ने शराब पार्टी की। इसी दौरान किसी ने उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया।

Delhi Crime News: पीड़िता का आरोप है कि नशे की हालत में उसे बाथरूम में ले जाकर आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई और इस दौरान आरोपितों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पुलिस को शिकायत देने पर वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर बाद में उसे घर से बाहर फेंक दिया गया।

Delhi Crime News: हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहाँ मेडिकल जांच और काउंसलिंग के बाद उसका बयान दर्ज किया गया। पीड़िता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस अब नीतू समेत सभी आरोपितों को पकड़ने के लिए तकनीकी निगरानी और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग का सहारा ले रही है। आरोपितों के परिजनों से भी लगातार पूछताछ जारी है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading