header

Lucknow News

उत्तर प्रदेश सरकार 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने छात्राओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं के केंद्र में बेटियां हैं। सरकार का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षित और आत्मनिर्भर वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और शिक्षा को लेकर गंभीर चुनौतियां थीं। उन्होंने कहा कि उस दौर में कानून-व्यवस्था की स्थिति ऐसी थी कि लोग अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले अव्यवस्था और अराजकता का माहौल था, लेकिन केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आने के बाद स्थिति में व्यापक बदलाव आया है। उनके मुताबिक अब प्रदेश में विकास, सुरक्षा और जन कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने पिछली सरकारों पर योजनाओं में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि अब सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार तकनीक और मजबूत कानून-व्यवस्था का इस्तेमाल कर रही है।

योगी आदित्यनाथ ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा केवल किस्मत पर निर्भर नहीं है, बल्कि इसके लिए मजबूत सिस्टम और तकनीक आधारित व्यवस्था तैयार की गई है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का प्रयास लगातार जारी है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading