ऊधमसिंह नगर में UP Police की फायरिंग, जसपुर के ज्येष्ठ प्रमुख की पत्नी की मौत, UP पुलिस के 3 जवान घायल, मुकदमा
कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में देर शाम सादी वर्दी में दबिश देने आई पुलिस की कारवाई के दौरान हुई फायरिंग में जसपुर ब्लाक के ज्येष्ठ प्रमुख की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई। मौत से आक्रोशित करीब 400 ग्रामीणों ने कुंडा थाने ले सामने फोरलेन जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की जाम गया। जाम की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। इस दौरान यूपी पुलिस के 3 जवानों समेत 5 लोगों के भी घायल होने की बात सामने आ रही है। काशीपुर पुलिस ने ज्येष्ठ प्रमुख की तहरीर पर इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Discover more from UNITED INDIA LIVE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.












