header

National News

Karnataka News: धर्मांतरण विरोधी क़ानून वापस, हेडगेवार को सिलेबस से हटाया

Karnataka News: दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने बाद से तत्काल अपने वादों को पूरा करने का कार्य सरकार ने शुरू कर दिया है। मुफ्त बिजली, पेंशन, बेरोजगारी भत्ता और मुफ्त यात्रा के बाद सरकार ने भाजपा के शासन काल में बनाये गए धर्मांतरण विरोधी क़ानून को वापस ले लिया है। आज कर्नाटक की सिद्धारमैय्या सरकार की कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। कैबिनेट की बैठक में स्कूली किताबों के सिलेबस से आरएसएस के संस्थापक हेडगेवार को भी हटा दिया गया है।

स्कूल सिलेबस से हेडगेवार को हटाया

Karnataka News: कर्णाटक की शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने कहा कि ‘हेडगेवार पर स्कूल के सिलेबस में जो लिखा गया था’ उसे स्लेबस से हटा दिया गया है। भाजपा सरकार ने स्लेबस में जो भी बदलाव किया था सब कहता दिया गया है अब वही पढ़ाया जायेगा जो पहले पढ़ाया जाता था।

संविधान की प्रस्तावना पढ़ना अनिवार्य

Karnataka News: आज कर्नाटका सरकार की कैबिनेट की बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों व कॉलेजों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ना अनिवार्य होगा।


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading