header

Delhi News

दिल्ली समाचार: सीलमपुर में चार मंजिला इमारत ढही, चार की मौत, राहत व बचाव कार्य जारी

दिल्ली समाचार: नई दिल्ली, सीलमपुर: राजधानी दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब जनता कॉलोनी की गली नंबर-5 में स्थित एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं और तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

अब तक आठ लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, हालांकि अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है। स्थानीय नागरिक भी राहत कार्य में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।

घटना का विवरण:
दिल्ली समाचार: दिल्ली पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 7:04 बजे वेलकम इलाके के पास इमारत गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि तीन मंजिलें पूरी तरह जमींदोज हो चुकी थीं। बिल्डिंग मालिक की पहचान मतलूफ के रूप में हुई है। सामने वाली इमारत को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

दिल्ली समाचार: उत्तर-पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने बताया कि फिलहाल 3-4 लोग अभी भी मलबे में फंसे हो सकते हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास जारी है। दिल्ली पुलिस, दमकल, एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें राहत कार्य में लगी हैं।

मलबे से निकाले गए लोग:
परवेज (32 वर्ष) पुत्र अब्दुल

नावेद (19 वर्ष) पुत्र अब्दुल

सिजा (21 वर्ष) पत्नी परवेज

दीपा (56 वर्ष) पत्नी गोविंद

गोविंद (60 वर्ष) पुत्र राम चरण

रवि कश्यप (27 वर्ष) पुत्र राम चरण

ज्योति (27 वर्ष) पत्नी रवि कश्यप

अहमद (14 महीने) पुत्र परवेज

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान:
दिल्ली समाचार: अनीस अहमद अंसारी, जिनके घर पर मलबा गिरा, ने बताया, “सुबह करीब 7 बजे अचानक जोरदार आवाज आई और बगल की इमारत गिर गई। बिजली भी कट गई। अब तक 4-5 लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। सभी मिलकर बचाव कार्य में लगे हुए हैं।”

कल भी हुआ था हादसा: आजाद मार्केट में जर्जर इमारत गिरी, एक की मौत
दिल्ली समाचार: इससे एक दिन पहले, दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में भी एक जर्जर इमारत ढह गई थी। यह हादसा मेट्रो टनल निर्माण क्षेत्र के पास हुआ, जिसमें मनोज शर्मा (45 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई।
बाड़ा हिंदूराव थाने में लापरवाही से मौत की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने मृतक के परिजनों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है, साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading