header

Delhi News

इंसानियत शर्मसार! मां-बेटी के शव कचरा वाहन में ले जाने के मामले में NHRC का बड़ा एक्शन

फरीदाबाद (हरियाणा): अस्पताल में शव वाहन उपलब्ध नहीं कराए जाने के आरोप और महिला व उसकी बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कचरा वाहन में ले जाने की घटना पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले को मानव गरिमा और मानवाधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा माना है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल में एक महिला और उसकी बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए कचरा वाहन से ले जाए गए। बताया गया है कि अस्पताल कर्मचारियों ने परिजनों को शव ले जाने के लिए शव वाहन उपलब्ध नहीं कराया था।

दोनों की मौत 14 नवंबर 2026 को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में लगी चोटों के कारण हुई थी।

NHRC ने कहा है कि यदि मीडिया रिपोर्ट में सामने आई बातें सही हैं, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। आयोग ने स्पष्ट किया कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन और मानवीय गरिमा का अधिकार मृतकों के सम्मानजनक व्यवहार से भी जुड़ा है। मृत शरीर के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना संबंधित अधिकारियों और संस्थानों की जिम्मेदारी है।

आयोग ने मृतकों की गरिमा बनाए रखने को लेकर 14 मई 2021 को जारी अपने परामर्श की भी पुनः पुष्टि की है।

इस मामले में NHRC ने हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव तथा फरीदाबाद के जिला मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।


Discover more from United India Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

KD Siddiqui, संपादक, यूनाइटेड इंडिया लाइव
प्रिंट से डिजिटल तक 25 वर्षों की पत्रकारिता। KD Siddiqui यूनाइटेड इंडिया लाइव के संपादक हैं और राजनीति व समाज से जुड़ी खबरों पर लिखते हैं।

Discover more from United India Live

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

हमें फॉलो करें