नोएडा। लम्बे समय से ट्रैफिक जाम से जूझ रहे नोएडा एक्सटेंशन जाने वालों के लिए राहत की खबर है। जल्द ही पर्थला सिग्नेचर ब्रिज को चालू किया जा सकता है। दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज की तर्ज पर बन रहे पर्थला ब्रिज का निर्माण कर रही कम्पनी के प्रतिनिधि ने मीडिया को बताया की दस दिन का और कार्य बचा हुआ है। निर्माण करने वाली कम्पनी के अनुसार निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ट्रायल किया जायेगा, उसके बाद यातायात खोल दिया जायेगा। जिससे क्षेत्रवासियों को लम्बे जाम से राहत मिलेगी। नोएडा से एक्सटेंशन, ग़ाज़ियाबाद और दादरी की तरफ जाने वाले लाखों लोग इसी पर्थला मार्ग से निकलते हैं उस सब लोगों को इस ब्रिज के बनने का लाभ मिलेगा। लोगों को जाम से राहत मिलेगी और समय का भी बचत होगी।
फ्लाईओवर के बनने से सेक्टर-51, 52, 61,70 ,71, 72, 73, 74, 75, 76, 77, 78, 79, 121,122 और किसान चौक की ओर जाने वालों का सफर आसान हो जाएगा। आज नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतू माहेश्वरी ने मौके का निरीक्षण किया।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













