header

Lucknow News U.P. News

BSP News: मायावती का बड़ा संकेत, भतीजी दीपिका आनंद की सियासत में एंट्री की अटकलें तेज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी प्रमुख मायावती के एक बयान के बाद उनकी भतीजी दीपिका आनंद अचानक राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या मायावती आने वाले समय में दीपिका आनंद को सक्रिय राजनीति में उतार सकती हैं?

मायावती ने शनिवार को कहा कि बसपा में उनके भतीजों को कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। हालांकि, उन्होंने यह संकेत जरूर दिया कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उनकी भतीजी दीपिका आनंद को पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। मायावती ने कहा कि दीपिका की कार्यक्षमता और राजनीतिक क्षमता को देखने के बाद ही इस संबंध में कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा।mayawati-rahul-gandhi-united-india-live

आकाश और ईशान के बाद अब दीपिका के नाम की संभावना

मायावती ने पहले अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी थी, लेकिन यह व्यवस्था ज्यादा समय तक कायम नहीं रह सकी। इसके बाद उनके छोटे भाई ईशान आनंद को लेकर भी राजनीतिक भूमिका की चर्चा हुई। अब मायावती के ताजा बयान ने पार्टी के भविष्य के नेतृत्व को लेकर नई अटकलों को जन्म दे दिया है।

दीपिका कौन हैं ?

दीपिका आनंद, मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार की इकलौती बेटी हैं। 22 वर्षीय दीपिका फिलहाल लंदन में वकालत की पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता आनंद कुमार बसपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और पार्टी के प्रभावशाली नेताओं में उनकी गिनती होती है।

मायावती की ओर से सार्वजनिक रूप से दीपिका का नाम लिए जाने के बाद अब पार्टी के भीतर और सियासी गलियारों में उनकी संभावित भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।नीले रंग पर सियासी तकरार तेज, मायावती ने विपक्ष पर साधा निशाना

क्या 2027 के यूपी चुनाव में होगी दीपिका की एंट्री?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हैं और बसपा भी अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है। पार्टी की ओर से लगातार प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा रहे हैं। ऐसे में मायावती के बयान के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 2027 के विधानसभा चुनाव में दीपिका आनंद को राजनीतिक मंच पर लॉन्च किया जाएगा?

हालांकि, मायावती ने अभी दीपिका को लेकर कोई अंतिम फैसला घोषित नहीं किया है। उन्होंने उनकी क्षमता और कार्यशैली को परखने के बाद ही आगे निर्णय लेने की बात कही है।

यही वजह है कि अब यूपी की सियासत में चर्चा तेज है, क्या दीपिका आनंद बसपा की नई पीढ़ी का चेहरा बनेंगी और क्या मायावती भविष्य में उन्हें अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाएंगी?


Discover more from United India Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

Discover more from United India Live

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading