header

Delhi News

‘हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे…: हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी का कड़ा तेवर, जंतर-मंतर मार्च पर सियासी घमासान

नई दिल्ली (न्यूज़ डेस्क)। दिल्ली में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। बुधवार को जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सांसदों के साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है, जबकि वे सिर्फ चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते थे। इस दौरान जंतर-मंतर जाने की कोशिश के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर बैठ गईं। इसके बाद पुलिस ने ‘इंडिया’ ब्लॉक के सांसदों को जंतर-मंतर की ओर जाने से रोकते हुए हिरासत में लेना शुरू कर दिया।

उधर हिरासत में लिए जाने के बाद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के अन्य सांसदों को पुलिस जंतर-मंतर के पास से ले गई है। हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार चाहे जो कर लें, हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे और न्याय के कटघरे में लेकर आएंगे।

राहुल गांधी ने बताया कि विपक्षी सांसद चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकते हुए कहा कि वे वहां प्रदर्शन नहीं कर सकते। विपक्ष वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बुलाई गई लंच बैठक के बाद करीब 300 विपक्षी सांसद बसों में सवार होकर जंतर-मंतर के लिए निकले थे, जिसके चलते इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।


Discover more from United India Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

Discover more from United India Live

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading