आकाशवाणी भवन पर 9 घंटे का धरना खत्म: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में, कई विपक्षी सांसद भी पुलिस के कब्जे में
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2026। चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी INDIA गठबंधन का प्रदर्शन मंगलवार को उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया। करीब नौ घंटे चले धरने के बाद पुलिस ने प्रदर्शन स्थल खाली कराया।

इससे पहले INDIA गठबंधन के सांसदों और नेताओं ने संसद मार्ग से निर्वाचन आयोग मुख्यालय की ओर मार्च किया था। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद कई सांसदों और नेताओं को हिरासत में लेकर बसों में बैठाया गया। इनमें अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ’ब्रायन समेत कई विपक्षी नेता शामिल थे। दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में ‘यूपी विजय संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन
आकाशवाणी भवन में बैठ गए राहुल-प्रियंका
मार्च रोके जाने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। उनके साथ कांग्रेस और INDIA गठबंधन के अन्य नेता भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से परिसर खाली करने को कहा।SIR की समय-सीमा में निर्वाचन आयोग ने Andhra Pradesh और Meghalaya के लिए दी राहत
भारी पुलिस बल की तैनाती
प्रदर्शन को देखते हुए संसद मार्ग और आकाशवाणी भवन के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था। कई घंटे तक चले गतिरोध के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने की कार्रवाई शुरू की।
विपक्ष की क्या मांग?
यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) को लेकर विपक्ष की आपत्तियों के मुद्दे पर आयोजित किया गया था। विपक्षी दलों ने निर्वाचन आयोग से मिलने और अपनी मांगें रखने की कोशिश की थी।
दिनभर चले घटनाक्रम के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं की हिरासत से दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई।
Discover more from United India Live
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



