header

National News

Dhananjaya Y. Chandrachud: जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बने देश के 50वें चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इण्डिया

दिल्ली। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के 50वें सीजेआई बन गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज उन्हें इस पद पर नियुक्त किया। जस्टिस चंद्रचूड़ 9 नवंबर से बतौर मुख्य न्यायाधीश अपना पदभार ग्रहण करेंगे। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के 50वें सीजेआई बन गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज उन्हें इस पद पर नियुक्त किया। जस्टिस चंद्रचूड़ 9 नवंबर से अपना पदभार ग्रहण करेंगे। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि निवर्तमान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यूयू ललित ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर मंगलवार को केंद्र से डीवाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की थी। सरकार ने सात अक्टूबर को सीजेआई को एक लेटर भेजकर उनसे अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करने को कहा था।

दो साल का होगा कार्यकाल
जस्टिस चंद्रचूड़ का दो साल का कार्यकाल होगा और वह 10 नवंबर 2024 को रिटायर होंगे। सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति की प्रक्रिया का संचालन करने वाले प्रक्रिया ज्ञापन के अनुसार, निवर्तमान सीजेआई ने विधि मंत्रालय से पत्र मिलने के बाद अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

पिता भी रह चुके हैं सीजेआई
जस्टिस चंद्रचूड़ के पिता वाईपी चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की है। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading