Seema Haider News: दिल्ली। पब्जी गेम खेलते- खेलते हुआ पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को ग्रेटर नॉएडा के युवक से प्यार, और प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि शादीशुदा सीमा अपने पहले पाती को छोड़ कर चार बच्चों को लेकर अपने प्रेमी सचिन के पास उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुँच गयी। हलांकि सीमा हैदर अवैध तरिके से बिना वीजा के भारत में दाखिल हुई है। जिसके लिए सीमा उसके प्रेमी और ससुर को जेल जाना पड़ा था। इस समय सीमा हैदर और उसका प्रेमी व ससुर जमानत पर हैं। सीमा हैदर के मीडिया की सुर्ख़ियों में आने के बाद कुछ राजनैतिक दलों ने अपनी पार्टी में शामिल करने एवं चुनाव लड़वाने की घोषणा कर दिया है। पार्टी में शामिल होने का सबसे पहले रामदास अठावले की पार्टी ने उन्हें ऑफर दिया है।
Seema Haider News: सीमा हैदर के रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल होने की बात सामने आ रही है। भारत कि नागरिकता मिलने पर वह आरपीआई के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन अगर सीमा हैदर को भारत की नागरिकता नहीं मिलती है तो चुनाव नहीं लड़ सकती है।
सीमा को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय प्रवक्ता किशोर मासूम ने पार्टी में शामिल करने की मंशा जताई है। उनका कहना है कि अगर सीमा निर्दोष पाई जाती है, उसके जासूस होने का कोई सबूत नहीं मिलता है और उन्हें अगर भारत की नागरिकता मिलती है तो उनको पार्टी में शामिल किया जाएगा।
बनाया जा सकता है महिला विंग का अध्यक्ष
Seema Haider News: पार्टी प्रवक्ता किशोर मासूम ने कहा, “सीमा को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश महिला विंग का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।” बता दें कि किशोर मासूम मूल रूप से जेवर के गांव दयानतपुर के रहने वाले हैं, जो कि रबूपुरा के पास स्थित है। वह फिलहाल केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। किशोर मासूम का कहना है कि सीमा हैदर एक बहुत ही अच्छी वक्ता हैं और उनको राजनीति में आकर अपनी किस्मत अजमानी चाहिए।
सीमा को आ रहे फिल्मों के भी ऑफर
Seema Haider News: केवल राजनैतिक दलों द्वारा ही नहीं बल्कि सीमा को फिल्मों में काम करने के लिए भी ऑफर आ रहा है। हाल ही में सीमा और सचिन ने अपनी आर्थिक तंगी का जिक्र किया था, जिसके बाद अब उनकी मदद के लिए लोगों के हाथ आगे बढ़ने लगे हैं। हाल ही में मेरठ के एक फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी ने सीमा और सचिन को अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया है।
Discover more from UNITED INDIA LIVE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.












