CISF Security Staff Kulvinder Kaur नोएडा। सीआईएसएफ के सिपाही कुलविंदर कौर दवारा चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर चेकिंग के दौरान कथित तौर सांसद कंगना को थप्पड़ मारने के विवाद के बाद विभाग द्वारा कुलविंदर को निष्कासित कर दिया गया है जिसका देश भर में विरोध हो रहा है। किसान संगठनों ने भी कुलविंदर कौर का समर्थन किया है और सीआईएसएफ की कार्रवाई का विरोध किया है।
CISF Security Staff Kulvinder Kaur शनिवार दिनांक 8 जून को किसान एकता संघ की बैठक राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह के नेतृत्व दनकौर कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने बताया तीन वर्ष पूर्व दिल्ली बॉर्डर पर तीन काले कृषि कानूनो को लेकर 14 महीनै चलैअनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों एवं महिलाओं को कंगना रनौत द्वारा अपशब्द कहे जाने की पीड़ा को लेकर कुलविंदर कौर व कंगना रनौत द्वारा हुईं कहासुनी विवाद में कुलविंदर कौर को सस्पेंड किए जाने का किसान एकता संघ पुरजोर विरोध करता है।
CISF Security Staff Kulvinder Kaur कुलविंदर कौर की सेवा बहाल करने की अपील करता है तथा भविष्य में किसी भी किसान संगठन या किसानों को इस तरह के अपशब्द न कहे जाने की मांग करते हुए यह बताना चाहता है कि लाखों किसानों के सीने में यह दर्द अभी भी दबा हुआ है और कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर इस दर्द को जगाने की कोशिश ना करें वरना देश में कुलविंदर कौर के समर्थन में किसान एकता संघ धरना प्रदर्शन करेगा और जब तक कुलविंदर कौर की बहाली नहीं हो जाती है तब तक पूरे देश में धरना प्रदर्शन होते रहेंगे क्योंकि यह लाखों किसानों के मान सम्मान का मामला है ।जय जवान किसान के नारे के साथ बैठक का समापन किया गया बैठक में मुख्य रूप से सोरन प्रधान,चौ बाली सिंह, रमेश कसाना, राजेंद्र चौहान,कृष्णा बैसला,पंडित प्रमोद शर्मा, अखिलेश प्रधान,पप्पे नागर, जगदीश शर्मा,कृष्ण शर्मा,उमेद एडवोकेट, मेहरबान अली, जयप्रकाश नागर, विदेश नागर, परवेज आलम, इन्द्रपाल सिंह, राजबीर ठेकेदार, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे
Discover more from UNITED INDIA LIVE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.












