header

Noida News U.P. News

Yamuna Expressway Plots Scheme: जेवर एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना होगा साकार !

Yamuna Expressway Plots Scheme: नोएडा। देश के सबसे विकसित औद्योगिक शहर नोएडा में हर किसी का अपना घर बनाने का सपना होता है लेकिन ज़मीन की आसमान छूती कीमतों के कारण मध्यम वर्ग के लिए यह सपने जैसा लगता था। सरकारी योजनाएं नहीं आने के कारण मजदूर वर्ग के लोग सस्ती जमींन खरीदने के चक्कर में भूमाफियाओं के चंगुल में फंस जाते थे और लोग ठगी का शिकार हो रहे थे। इसी लिए निम्न आय वर्ग के लोगों के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से यमुना विकास प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के पास दीपावली के अवसर पर आवासीय योजना की शुरुआत किया है।

Yamuna Expressway Plots Scheme: यह योजना निम्न आय वर्ग के लोगों की अवश्यकताओं को देखते हुए शुरू की गयी है। इस योजना से जेवर एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना अल्प आय वर्ग के लोगों का भी साकार होगा। लम्बे समय के इंतज़ार के बाद छोटे भूखंडों के आवंटन की यह योजना शुरू हुई है। इस योजना में अब आम आदमी को भी अपने प्लाट का मालिक बनने का मौका मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत अब निम्न आय वर्ग, मध्यम और उच्च वर्ग के लोगों को अपनी किस्मत आजमाने का मौका मिलेगा। इस योजना में छोटे और बड़े कुल मिला कर 5000 भूखंड आवंटन के लिए ड्रॉ में शामिल किये जायेंगे।

भूखंडों की कीमत और भुगतान
Yamuna Expressway Plots Scheme: यमुना विकास विकास प्राधिकरण जेवर एयपोर्ट के पास आवासीय प्लॉट्स आवंटन की योजना लेकर आ रहा है, जिसमें भूखंड का अकार 30 वर्ग मीटर रखा गया है, जिसकी कीमत 7 लाख रुपया होगी। योजना का लाभ आम नागरिकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से योजना में मिलने वाले भूखंड का भुगतान किस्तों में करना होगा। आवंटियों को लोन के लिए बैंक का चक्कर न लगाना पड़े इस लिए प्राधिकरण किस्तों में प्लाट देने की योजना बनाया है। ड्रॉ में सफल आवंटियों को अपने प्लाट का भुगतान 5 साल की कुल 10 किस्तों में करना होगा। प्लाट आवंटन के बाद आवंटी अपने प्लाट का प्राधिकरण से लीजडीड करवा कर अपना मकान बना कर रह सकता है। Yamuna-Authority-Plots-united-india-live


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading