Noida News : ग्रेटर नोएडा पहुंचे सीएम योगी, प्राधिकरण के अधिकारीयों के साथ किया बैठक
Noida News : नोएडा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ग्रेटर नोयडा पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोयडा के नॉलेज पार्क पहुँच कर डेटा सेंटर का उद्घाटन किया और तीनों प्राधिकरणों के अधिकारीयों के बैठक करके कार्यों की समीक्षा किया। मंगलवार को योगी आदित्यनाथ यूपीसीडा की 1670 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगें।
Noida News : योगी आदित्यनाथ के साथ भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, और राज्य्पाल आनंदीबेन पटेल एक नवंबर तक ग्रेटर नोएडा में रहेंगें। इस अतिमहत्वपूर्ण कार्यक्रम की सुरक्षा के मद्देनज़र क्षेत्र में निजी ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध है और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाकचौबंद है। गौतमबुद्ध नगर ज़िले में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र सभी रूट्स पर 1500 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगें। इसके लिए आगरा और मेरठ ज़ोन से पुलिस कर्मियों को नोएडा बुलाया गया है।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी वाटर वीक का उद्घाटन
Noida News : एक नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू ग्रेटर नोयडा के एक्सपो सेंटर में वाटर वीक का उद्घाटन करेंगी। इण्डिया वाटर वीक में दो हज़ार से अधिक विदेशी प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सीएम योगी मंगलवार सुबह राष्ट्रपति के वाटर वीक प्रोग्राम में शामिल होंगे और दोपहर को ग्रेटर नोयडा प्राधिकरण के सामने वाले पार्क में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगें। ग्रेटर नोएडा में सत्तरह साल से लंबित गंगा जल परियोजना शहरवासियों को समर्पित की जाएगी। इसके आलावा कई परियोजनाओं का शिलान्यास और ज़िले के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक करके नगर निकाय चुना की तैयारियों की समीक्षा करेंगें।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













