Delhi Crime News दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार में गाड़ी की पार्किंग के विवाद के वजह से माहौल बिगड़ सकता था लेकिन दिल्ली पुलिस की सतर्कता से हालत पर काबू पा लिया गया। पीड़ित के बेटे सौरभ अग्रवाल ने बताया कि मेरे पिता १६ फरवरी की रात को शादी समारोह से लौटने के बाद जब वह अपनी कार पार्किंग में पार्क करने जा रहे थे तो रास्ते में एक गाडी खड़ी थी जिसके कारण रास्ता बंद था, उन्होंने कार मालिक से गाड़ी रास्ते से हटाने का निवेदन किया लेकिन उसने गाड़ी हटाने के बजाये पिता को गाली देने लगा, जब पिता ने विरोध किया तो उसने अपने दस से पंद्रह साथियों को और बुला लिया और मेरे पिता व भाई पर पिस्टल से हमला कर दिया। इस हमले में मेरे पिता की हालत गंभीर है, पिता और भाई का इलाज चल रहा है।
Delhi Crime News पुलिस ने बताया कि इस मामले में कोई साम्रदायिक एंगल नहीं है। क्षेत्र में पूरी तरह से शांति है। शादी से लौटने के बाद रात को पीड़ित और आरोपी आरिफ के साथ विवाद हुआ था, उसके बाद आरिफ अपने दो साथियों के साथ पीड़ित वीरेंद्र अग्रवाल के घर पहुंचा था, जहाँ उसने मारपीट किया। आरोपी पीड़ित के घर के पास ही किराये के मकान में रहता है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। क्षेत्र में शांति है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













