header

Azamgarh U.P. News

Azamgarh Crime: थाने से महज 500 मीटर दूर दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग, बाइक सवार हमलावर फरार

आज़मगढ़ (आर्यन सिंह, संवाददाता)। जिले में बढ़ते अपराध से लोग दहशत में हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आज ज़िले के अहरौला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पकड़ी गांव के पास असिलाई रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने 18 वर्षीय युवक को गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना अहरौला थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई। गोली लगने से पकड़ी गांव निवासी आर्यन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, आर्यन यादव, पुत्र मनोज यादव, शनिवार को असिलाई रोड से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों ने आर्यन पर फायरिंग कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद असिलाई की ओर भाग निकले।

फायरिंग में आर्यन के बाएं हाथ के पंजे और बाएं पैर में गोली लगी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है।

दिनदहाड़े और थाने के नजदीक हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है। फिलहाल गोली चलाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।


Discover more from United India Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

Discover more from United India Live

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading