header

Ghaziabad News National News U.P. News

Ghaziabad Crime Report : पत्नी ने बेटी को पिटाई से बचाया तो पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

गाजियाबाद । मसूरी थाना क्षेत्र के मसूरी कस्बे में बेटी की पिटाई का विरोध करने पर पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर संयुक्त जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपित पति मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। देर रात तक मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते के साथ ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

मीट फैक्ट्री में करता है आरोपित काम
मूलरूप से देवबंद का रहने वाला शादाब पिछले काफी समय से मसूरी क्षेत्र में परिवार के साथ रहता है और एक मीट फैक्ट्री में काम करता है। परिवार में दो बेटे, पांच साल की बेटी शबा और पत्नी शबाना थे। पिछले कई दिनों से शबाना की बहन मुस्कान घर पर रहने के लिए आई हुई थी। वह पड़ोस के मकान में ही रहती है।

चादर लाकर न दी तो कर दी पिटाई
मुस्कान ने बताया बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे सभी लोग खाना खा रहे थे। इस दौरान शादाब ने शबा से लेटने के लिए चादर लाने के लिए कहा। शबा ने खेल-खेल में सुना नहीं तो शादाब ने उसकी पिटाई कर दी। शबाना उसे बचाने आई और पिटाई का विरोध किया।

चाकू से छाती, कमर सभी जगह किए वार
इस पर शादाब का शबाना से विवाद हो गया। विवाद बढ़ा और शादाब ने पास में रखे चाकू से छाती, कमर, पेट और पैर पर वार कर दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से संयुक्त जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading