ग्रेटर नोएडा: रबूपुरा के नगला पदम सिंह में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी
ग्रेटर नोएडा (न्यूज़ डेस्क) जेवर विधानसभा क्षेत्र के थाना रबूपुरा अंतर्गत ग्राम नगला पदम सिंह में शनिवार (17 अक्टूबर 2026) की सुबह एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की दुखद घटना सामने आई है। इस मार्मिक घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।

मृतकों की पहचान:
पुलिस से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में निम्नलिखित सदस्य शामिल हैं:
- महेश पुत्र कृष्ण (उम्र 37 वर्ष)
- ललिता पत्नी महेश (उम्र 33 वर्ष)
- लड्डू पुत्र महेश (उम्र 11 वर्ष)
- मिष्टी पुत्री महेश (उम्र 07 वर्ष)
- साक्षात पुत्र महेश (उम्र 03 वर्ष)
प्रथम दृष्टया ‘फूड पॉइजनिंग’ की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल, उच्चाधिकारीगण, एम्बुलेंस और फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला फूड पॉइजनिंग’ (खाद्य विषाक्तता) का प्रतीत हो रहा है। मृतक महेश की माता तथा आसपास के लोगों ने बताया कि परिवार ने बीती रात नूडल्स (मैगी) का सेवन किया था।
फॉरेंसिक जांच और विधिक कार्रवाई
घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने मौके का गहन निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस प्रशासन ने सभी शवों का पंचायतनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रशासन का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर ही आगे की अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Discover more from United India Live
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




