header

National News

Hindi News Update: मौका मिला तो असम को भी दिल्ली बना देंगें – केजरीवाल

Hindi News Update : दिल्ली। आज आम आदमी पार्टी द्वारा असम में आयोजित संकल्प सभा में बोलते हुये केजरीवाल ने असम के सीएम हेमंत बिस्वा को आड़े हाथों लिया। केजरीवाल ने असम के सीएम और भाजपा पर जम कर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि असम के लोगों ने हर राजनीतिक दल को मौका दिया फिर भी कोई बदलाव नहीं हुआ। असम की वर्तमान सरकार 2014 में वापस आई और हमारी AAP 2015 में दिल्ली में आई। दिल्ली इतनी विकसित हो गई, लेकिन असम अभी भी विकसित नहीं हुआ। हेमंत बिस्वा ने क्या किया? कुछ नहीं, उन्होंने सिर्फ नफरत की राजनीति की, असम में चारो तरफ लोंगों में असंतोष और भय का वातावरण है जबकि दिल्ली और पंजाब में शांति और सद्भाव है। इस लिये दिल्ली और पंजाब का विकास हो रहा है और असम पिछड़ता जा रहा है।

Hindi News Update : असम में बेरोजगारी है, असम में पेपर लीक है… कोई बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। पंजाब और दिल्ली में कोई पेपर लीक नहीं होता है अगर हमें असम में मौका मिलता है तो हम यहां काम करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। हमने दिल्ली में 12 लाख युवाओं को रोजगार दिया।


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading