header

Noida News U.P. News

Jewar Airport: यमुना प्राधिकरण ले कर आ रहा है औद्योगिक और होटल आवंटन की योजना

Jewar Airport: ग्रेटर नोयडा। यमुना प्राधिकरण जल्द ही औद्योगिक भूखण्ड और होटलों के आवंटन की योजना शुरू करने की योजना बना रहा है। जेवर एयरपोर्ट के पास अपनी औद्योगिक इकाई स्थापित करने और होटल का कारोबार शुरू करने का सपना संजोए लोंगों का सपना जल्द ही साकार हो सकता है। यमुना विकास प्राधिकरण जेवर एयरपोर्ट के पास 3 स्टार, 4 स्टार और 5 स्टार होटल की स्कीम शुरू करने वाला है। प्राधिकरण होटल का कारोबार शुरू करने वालों को और उद्योग स्थापित करने वालों को अवसर दे रहा है।

Jewar Airport: यमुना प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही जेवर हवाईअड्डे के पास औद्योगिक और होटल के आवंटन की योजना शुरू की जायेगी। उद्योग स्थापित करने के लिये 10 एकड़ के भूखण्ड की योजना आयेगी। 10 एकड़ में उद्योग और मजदूरों के लिये आवास की भी योजना होगी और होटल का भूखण्ड ऑनलाइन नीलामी के द्वारा बेचा जायेगा।
जेवर हवाई अड्डे के पास यात्रियों के ठहरने के उद्देश्य से जेवर के नजदीक होटलों की योजना शुरू की जा रही है।

Jewar Airport: लगभग एक साल से जेवर एयरपोर्ट के विकास का कार्य चल रहा है। पिछले महीने सीएम योगी ने ग्रेटर नोयडा आ कर विकास कार्यों की समीक्षा किया और अनुमान है कि 2024 में जेवर एयरपोर्ट कार्गो और घरेलू उड़ाने शुरू हो सकेंगी। नोयडा एयरपोर्ट 6 गांवों की ज़मीन पर 1334 हेक्टेयर में विकसित किया जा रहा है। हवाईअड्डे के बाहरी दीवार का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब हवाई पट्टी का कार्य शुरू हो गया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading