header

Delhi News

Mayur Vihar Phase-III News: अतिक्रमण के कारण रास्ते पर चलना हुआ मुश्किल, विभाग और जनप्रतिनिधियों को अपनी झोली भरने मतलब

पूर्वी दिल्ली। कोंडली विधानसभा के मयूर विहार फेस-३ दिल्ली -110096 की मेन मार्किट में अतिक्रमण के कारण लोगों का चलना फिरना मुश्किल हो गया। अगर गलती से कोई गाड़ी लेकर अंदर घुस गया तो पार्क करना मुशिकल हो जाता है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण किया हुआ है और उसके बाद रेहड़ी और पटरी वालों का कब्जा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आपातकाल में यह से निकलना मुश्किल है। विभागीय लोग अवैध उगाही कर रहे हैं जिसके कारण लगातार अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। सड़कों के किनारे पैदल चलने वालों के लिए बनाया गया फुटपाथ गायब है और गाड़ी पार्किंग की सोच ही नहीं सकते हैं।

Mayur Vihar Phase-III News स्थानीय आरडब्लूए का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ एमसीडी और पुलिस से अनेकों बार शिकायत किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। अतिक्रमण करने वाले पुलिस, पार्षद, विधायक और निगम को हफ्ता देते हैं इस लिए उनेह किसी का कोई खौफ नहीं है। बाजार में बुजुर्गों और बच्चों का सुरक्षित चलना मुश्किल हो गया है।

सड़कों पर लगती है साप्ताहिक बाजार
Mayur Vihar Phase-III News मयूर विहार फेस तीन के पॉकेट – ए -2, ए-3, बी-1, बी-2, बी-3, बी-4, बी-5, बी-6 बी-7, बी-8 और पॉकेट सी-1 सी-2 जनता फ्लैट्स के लोग सड़कों पर लगने वाली साप्ताहिक बाजार परेशान है। क्षेत्रीय का कहना है कि साप्ताहिक बाजार वाले दिन अगर सोसायटी में कोई बीमार पड़ जाये और अचानक उसे लेकर हॉस्पिटल जाना पड़ जाये तो वह रास्ते में ही मर जायेगा। साप्ताहिक बाजार से एमसीडी और पुलिस की लाखों की उगाही करते हैं इस लिए सड़कों पर कब्ज़ा करने की खुली छूट दे रखी है। एनजीओ चलाने वाले मिक्स हाऊसिंग निवासी केडी सिद्दीकी ने बताया कि साप्ताहिक बाजार अगर सड़कों पर लगे तो किसी को कोई परेशानी नहीं लेकिन जब बाजार सड़कों पर लगती है तो वह लोगों की परेशानी का कारण बन जाती है। केडी सिद्दीक़ी ने बताया कि उन्होंने साप्ताहिक बाज़ारों को सड़कों के बजाये फुटपाथ लगाने, एवं सड़कों बाजार लगने से क्षेत्रीय लोगों को होने वाली परेशानी संबंधित शिकायत कई बार पुलिस और एमसीडी से किया लेकिन सब बेअसर रहा। सिद्दीकी ने बताया कि इसके पीछे कारण यही है कि जितनी ज़्यादा दुकाने लगेगी उतना ज़्यादा अवैध पैसा आएगा क्षेत्रीय लोग जितना परेशान हों इससे किसी को कोई सरोकार नहीं है।


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

1 COMMENTS

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading