header

Noida News

Noida News: मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एमिटी यूनिवर्सिर्टी के छात्र गिरफ़्तार

Noida News: नोएडा। देश की जानीमानी एमिटी यूनिवर्सिटी से नोएडा पुलिस चार छात्रों को नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार करके उनके पास से भारी मात्रा में देशी और विदेशी नशीला पदार्थ बरामद किया है। थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा, एमिटी यूनिवर्सिटी व नोएडा स्थित अन्य शैक्षिक संस्थानों के छात्र/छात्राओं तथा आस-पास रहने वाले लोगों को नशीले मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। नशीले मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले 09 अभियुक्त गिरफ्तार, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में देशी व विदेशी मादक पदार्थ जिनकी अतंरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25-30 लाख रूपये, 10 मोबाइल फोन, 3200/- रूपये, 02 इलेक्ट्रोनिक तौल कांटे तथा नशीले मादक पदार्थों की सप्लाई में प्रयोग की जाने वाली 01 कार व 02 मोटरसाइकिल बरामद। Noida News: किसानों की समस्याओं का नहीं हुआ समाधान तो नोएडा प्राधिकरण पर होगा बड़ा आंदोलन -चौधरी बाली सिंह

Noida News: थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा, एमिटी यूनिवर्सिटी, अन्य शैक्षिक संस्थानों के छात्र/ छात्राओं व आस-पास रहने वाले लोगों को नशीले मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले रैकेट का पर्दाफाश करते हुये नशीले मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले 09 अभियुक्तों को मयूर गोलचक्कर के सामने सर्विस रोड ग्रीन बेल्ट के पास से गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से भारी मात्रा में देशी व विदेशी मादक पदार्थ बरामद किये गये है।

अपराध करने का तरीका
Noida News: अभियुक्तगण नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी व नोएडा में स्थित अन्य स्कूल / कॉलेजो व आस पास रहने वाले लोगों को नशीले मादक पदार्थों की सप्लाई करते है, जिनमें गैंग का सरगना अक्षय कुमार जिसकी पत्नी ताईवान में रहकर नौकरी करती है, ताईवान से ओजी नामक मादक पदार्थ की सप्लाई करता है तथा दूसरा अभियुक्त नरेन्द्र राजस्थान से देशी गाँजे की सप्लायी लाकर एमिटी यूनिवर्सिटी व एशियन लॉ कालेज में पढने वाले छात्रों को अपने जाल में फंसाकर गैंग के रूप में तैयार कर मादक पदार्थों की कॉलेज/पीजी में रहने वाले छात्र-छात्राओं को सप्लाई करते है। Greater Noida News: धोखाधडी के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Noida News: इस गैंग में मुख्य रूप से यूनिवर्सिटी के छात्र दर्शन, आदित्य व सतेन्द्र श्रीवास्तव के माध्यम से मादक पदार्थ की सप्लाई की जा रही थी। इसके साथ ही मादक पदार्थों की डिलीवरी हेतु निजी राईडर तैयार किये जाते है, जो डिमांड पर मादक पदार्थों की डिलीवरी करते है। जिनमें मुख्य रूप से अभियुक्तगण सागर, अनित व अपूर्व सक्सेना है। गिरफ्तार अभियुक्त राजन दिल्ली से नोएडा ओला कैब चलाता है जिसके माध्यम से दिल्ली में रहने वाले नाईजिरीयन मूल के नागरिकों से कोकीन प्राप्त कर एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्रों तक पहुंचाता है। यह गैंग शिलोंग गाँजा,देशी उदयपुर गाँजा व अन्य मादक पदार्थ जैसे चरस, कोकीन, एमडीएमए आदि मादक पदार्थों की सप्लाई करते है।

पकडे गये अभियुक्तों में से अभियुक्त सागर एमिटी यूनिवर्सिटी में एमबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है, अभियुक्त आदित्य एमिटी यूनिवर्सिटी में बीए एलएलबी चतुर्थ वर्ष का छात्र है, अभियुक्त दर्शन एमिटी यूनिवर्सिटी में बीए एलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र है, अभियुक्त अपूर्व सक्सेना एमिटी यूनिवर्सिटी में एमबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। ये सभी छात्र एमिटी यूनिवर्सिटी तथा साथ ही साथ नोएडा के अन्य शैक्षिक संस्थानों में छात्र छात्राओं को मादक पदार्थ सप्लाई करते है जिसके लिये ये लोग स्नैपचैट, टेलिग्राम, व्हाट्सएप के माध्यम से अलग अलग लोगों को अलग अलग नशीला पदार्थ उपलब्ध कराते है।

पकडे गये अभियुक्तों के पास से छोटे-छोटे पार्सल के रूप में कुल 62 पार्सल बरामद हुये है जिनमें ये विदेशी गाँजा ओजी व भारतीय गाँजा (शिलोंग का) रखते है तथा राईडर को देकर डिलीवरी कराते है ताकि लगे की एमेजन, फिल्पकार्ट आदि का पार्सल हो। एक पार्सल के पैकेट को ये 7-8 हजार रूपये में बेचते है। ओजी एक विदेशी गाँजा है जिसकी मादकता भारतीय गांजे से काफी अधिक होती है जिस कारण ये काफी डिमांड में रहता है। ओजी गाँजा की सप्लाई अभियुक्त अक्षय कुमार ताईवान से करता है। अभियुक्त अक्षय कुमार की पत्नी ताईवान में नौकरी करती है । अक्षय कुमार ताईवान जाकर OG लेकर आता है तथा OG को प्रति ग्राम 10000/- रूपये में बेचता है। Greater Noida: टॉवर पर लगे नेटवर्किंग उपकरण चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

अभियुक्त राजन सिंह दिल्ली के तुगलकाबाद से नाईजीरियन मूल के नागरिक से एमडीएमए तथा कोकीन की सप्लायी लेता है। नाईजीरियन मूल के नागरिक के संबंध में पुलिस टीम द्वारा व्यापक स्तर पर सुरागरसी पतारसी की जा रही है जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी। अभियुक्त अपूर्व द्वारा चरस की सप्लाई की जाती है। यह गिरोह नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी, एशियन लॉ कॉलेज व अन्य शैक्षिक संस्थानों, पी.जी., होस्टल आदि जगहों पर नवयुवक/नवयुवतियों को मादक पदार्थों की सप्लायी करते है। अभियुक्तगण से पूछताछ से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अन्य अभियुक्त शुभम जैन उर्फ योगेन्द्र, युवराज, उपेन्द्र गाजियाबाद के नाम प्रकाश में आये है जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी ।

अभियुक्तों का विवरणः
1.अक्षय कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी नेहरू रोड नीयर संगम सिनेमा थाना बडौत जिला बागपत व हाल पता फ्लैट नं0-जी 04 बिल्डिंग 6/6 वैशाली गाजियाबाद व उम्र करीब 32 वर्ष
2.राजन सिंह पुत्र अमर पाल सिंह निवासी फतेहपुर गनी थाना बेवर जिला मैनपुरी व उम्र करीब 20 वर्ष
3.दर्शन पुत्र विवेक जैन निवासी 43, सुभाष नगर थाना लालबाग जिला बुरहमपुर मध्यप्रदेश व हाल पता स्टेहोम पीजी, रायपुर, सैक्टर 126 नोएडा व उम्र करीब 21 वर्ष
4.आदित्य कुमार पुत्र चन्द्रजीत सिंह निवासी साउथ आफ शकुन्तला सिनेमा एयरटेल टावर कैंपस थाना अय्यापुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार व हाल पता आईडल पीजी रायपुर सैक्टर 126 नोएडा तथा उम्र करीब 21 वर्ष
5.सतेन्द्र श्रीवास्तव पुत्र सूरजपुर निवासी नवादा मधुकर थाना हजरपुर जिला बदायूँ व हाल पता झुग्गी झोपडी महेन्द्र सिंह के प्लाट में मामूरा थाना फेस-3 नोएडा गौतमबुद्धनगर व उम्र करीब 21 वर्ष
6.सागर बजाज पुत्र योगेश बजाज निवासी कुँचा मंगतराम बाजार फिरोजपुर सिटी पंजाब हाल पता पीजी होस्टलयार्ड रायपुर सैक्टर 126 नोएडा गौतमबुद्दनगर व उम्र करीब 22 वर्ष
7.अनित सोम पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी सलावर थाना सरधना जिला मेरठ हाल निवासी एम-ब्लाक सैक्टर 66 मामूरा थाना फेस-3 नोएडा व उम्र करीब 22 वर्ष
8.अपूर्व सक्सेना पुत्र अनिल सक्सेना निवासी फ्लैट नं0-205, अंतरिक्ष ग्रीन सोसायटी, कौशांबी गाजियाबाद हाल पता फ्लैट नं0-3/बी ब्लाक नं0- 102 रेलवे कालोनी आनंद विहार दिल्ली व उम्र करीब 28 वर्ष
9.नरेन्द्र कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव बजाडा रावत का थाना भुडा जिला झुन्झनु राजस्थान उम्र करीब करीब 28 वर्ष

बरामदगी का विवरणः

  1. अवैध शिलोंग व देशी उदयपुर गाँजा 15 किलो 140 ग्राम
  2. 30 ग्राम कोकीन
  3. लभग 20 ग्राम MDMA (PILLS),
  4. 150 ग्राम चरस,
  5. 65 ग्राम विदेशी गाँजा OG
  6. मादक पदार्थों की सप्लाई में प्रयुक्त की जाने वाली कार टाटा सफारी कार नं0 UP14FC1000 रंग काला
  7. 10 अदद मोबाइल फोन
  8. 3200/- रूपये नगद
  9. 02 इलेक्ट्रोनिक तौल मशीन
  10. मादक पदार्थों की सप्लाई में प्रयुक्त की जाने वाली मोटरसाइकिल नं0- UP24AK6417 हीरो स्पेलेन्डर रंग काला
  11. मादक पदार्थों की सप्लाई में प्रयुक्त की जाने वाली मोटरसाइकिल नं0 HR26EZ4184 टीवीएस सपोर्ट रंग काला

Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

1 COMMENTS

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading