header

National News

पीएम भारतीय जन औषधि परियोजना ने इलाज के खर्च को लेकर देश के करोड़ों लोगों की चिंताएं दूर की हैं: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) की उपलब्धियां काफी संतोषप्रद हैं। श्री मोदी ने कहा कि इस योजना से न केवल इलाज के खर्च को लेकर देश के करोड़ों लोगों की चिंताएं दूर हुई हैं, बल्कि उनका जीवन भी आसान हुआ है।

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर के बताया कि आज पांचवां जन औषधि दिवस देशभर में मनाया जा रहा है। इस योजना ने भारत के आम लोगों के जीवन पर सीधा सकारात्मक प्रभाव डाला है। देश के 12 लाख से अधिक निवासी रोज जन औषधि केंद्रों से दवायें खरीद रहे हैं। यहां उपलब्ध दवायें बाजार कीमत से 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती हैं।

केंद्रीय मंत्री के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट कियाः

भारतीय जन औषधि परियोजना की उपलब्धियां काफी संतोषप्रद हैं। इससे न केवल इलाज के खर्च को लेकर देश के करोड़ों लोगों की चिंताएं दूर हुई हैं, बल्कि उनका जीवन भी आसान हुआ है।

प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना को लेकर असम के लोगों का अनुभव उत्साहित करने वाला है। देश के जन-जन की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading