header

Deoria

Crime News: देवरिया में नर संहार, बंदूक और धारदार हथियारों से छः लोगों की हत्या

Crime News: उत्तर प्रदेश के देवरिया ज़िलें आज दो अक्टूबर गाँधी जयंती के दिन हुई छह लोगों की हत्या की खबर से सनसनी फ़ैल गयी है। एक छूटे से ज़मीन के टुकड़े ने छह लोगों की जीवन लीला को समाप्त कर दिया। गौरतलब है कि देवरिया ज़िले के रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर सोमवार की सुबह ज़मीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, उसके प्रतिशोध में इकट्ठा हुई भीड़ ने आरोपी पक्ष के सत्यप्रकाश दुबे के घर पर पहुंच कर हमला बोल दिया। धारदार हथियार और बंदूक व तमंचों से युक्त लोगों ने पति-पत्नी, दो बेटी, और एक बेटे की हत्या कर दिया। जबकि एक बेटा गंभीर रुप से घायल है।

Crime News: प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रुद्रपुर कोतवली के अभयपुर टोला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की एक जमीन लेहड़ा टोला निवासी सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे के पास है। जिसका विवाद काफी समय से दोनों पक्षों में चला आ रहा है। इसमें प्रेम ने धान की रोपाई कराई थी। सुबह विवादित भूमि पर प्रेम गए थे और इसी बीच सत्य प्रकाश से विवादित भूमि को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते मामला इतना आगे बढ़ गया कि धारदार हथियार से पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या कर दी गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में उपस्थित प्रेम यादव के लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे के घर पर हमला बोल दिया।

Crime News: हथियारों से लैश लोगों ने फायरिंग करते हुए धारदार हथियार से सत्य प्रकाश, पत्नी किरण, बेटी शलोनी (18), नंदनी (10), और बेटा गांधी (15) की हत्या कर दी। जबकि अनमोल (8) गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँच कर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाने एवं मृतकों का पंचनामा बना कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading