header

bahraich U.P. News

Bahraich Violence: “बहराइच में माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा,” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Bahraich Violence दिल्ली। उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच में भड़की हिंसा पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त क़दम उठाते हुए प्रशासन को क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए निर्देशित करते हुए कहा है कि हिंसा भड़काने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है और सभी आवश्यक उपाय किए जाएंगे। क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अशांति को जल्दी से नियंत्रित किया जा सके। इससे स्थानीय निवासियों में एक सुरक्षा की भावना पैदा होगी और वे शांति से अपने जीवनयापन कर सकेंगे। सरकार की ओर से सभी पक्षों से संवाद स्थापित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य में दोबारा न हों।

Bahraich Violence बहराइच हिंसा पर लाइव प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन, सरकार और मीडिया जानते हैं कि यह क्यों हुआ। सरकार को न्याय करना चाहिए। जब जुलूस शुरू हुआ, तो प्रशासन को इसके मार्ग का ध्यान रखना चाहिए था, रास्ते पर पर्याप्त सुरक्षा और पुलिस की तैनाती होनी चाहिए थी। अगर मैं आपको बताऊं कि उन लाउडस्पीकरों पर क्या बज रहा था, तो सरकार कुछ और कहेगी। लेकिन प्रशासन को कम से कम यह देखना चाहिए था कि लाउडस्पीकरों पर क्या चल रहा था, क्या वे किसी का अपमान कर रहे थे?”

Bahraich Violence उन्होंने आगे कहा, “पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की थी। प्रशासन की लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ… जो बहराइच और अन्य जगहों पर हो रहा है, उसके लिए सरकार, प्रशासन और उनकी वोट बैंक की राजनीति जिम्मेदार है। वे जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं… मैं लोगों से अपील करता हूं कि बीजेपी की चाल को समझें, वे नफरत फैलाकर और समाज को बांटकर राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं।”

बहराइच हिंसा पर कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि —

बहराइच, उत्तर प्रदेश में हो रही हिंसा और प्रशासन के निष्क्रिय होने की खबरें अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी एवं राज्य प्रशासन से अपील करती हूं कि त्वरित एक्शन लेते हुए, जनता को विश्वास में लें और हिंसा रोकें। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। जनता से मेरी करबद्ध अपील है कि कृपया कानून अपने हाथ में न लें और शांति बनाए रखें।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading