header

National News

प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के साथ टेलीफोन पर बातचीत की

  • राजनेताओं ने कई द्विपक्षीय, बहुपक्षीय और वैश्विक मुद्दों की समीक्षा की
  • प्रधानमंत्री ने सूडान से जेद्दा के रास्ते भारतीय नागरिकों को वापस लाने में सऊदी अरब की मदद के लिए क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को धन्यवाद दिया।
  • प्रधानमंत्री ने आगामी हज यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
  • क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भारत की वर्तमान में जारी जी20 अध्यक्षता को अपना पूर्ण समर्थन देने की बात कही।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री एचआरएच प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

राजनेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों की समीक्षा की और आपसी हित के विभिन्न बहुपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने अप्रैल 2023 में सूडान से जेद्दा के रास्ते भारतीय नागरिकों को वापस लाने के दौरान सऊदी अरब के महत्वपूर्ण समर्थन के लिए क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को धन्यवाद दिया। उन्होंने आगामी हज यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अभी चल रही जी20 अध्यक्षता के हिस्से के रूप में भारत की पहल को अपना पूर्ण समर्थन दिया और कहा कि वे अपनी भारत यात्रा के प्रति आशान्वित हैं। दोनों राजनेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading